तमाड़ के दो गैराज में चोरी, सीसीटीवी तक उठा ले गए चोर

Apr 07, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

तमाड़ के रायडीह मोड़ पर दो गैराजों में चोरों ने सोमवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने महंगे ऑटो पार्ट्स के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी चुरा लिए। पहले भी यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे दुकानदारों में डर और आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तमाड़ के दो गैराज में चोरी, सीसीटीवी तक उठा ले गए चोर

तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रायडीह मोड़ स्थित दो गैराज में सोमवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गैराज में रखे कई कीमती ऑटो पार्ट्स पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, आशीष मांझी के गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरा का पूरा सेटअप भी चोर अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि करीब एक माह पूर्व भी इसी गैराज में चोरी हुई थी, तब भी चोर सीसीटीवी कैमरा उठा ले गए थे। वहीं, राम भजन प्रजापति के गैराज को भी चोरों ने निशाना बनाया। इस गैराज में भी पहले कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

लगातार हो रही चोरी से स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मंगलवार सुबह तमाड़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।