भाड़ेदार सामान लेकर फरार, केस
रांची के पंडरा रवि स्टील में एक घर का ताला तोड़कर चोर घरेलू सामान चुरा ले गए। सीमा गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाड़ेदार संतोष ने उनकी चाबी ले ली और घर छोड़ दिया। जब परिवार घर देखने पहुंचे, तो दरवाजा टूटा मिला और गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रांची। पंडरा रवि स्टील में स्थित घर का ताला तोड़कर चोर घरेलू सामान चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में सीमा गुप्ता ने पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सीमा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके जीजा रवि स्टील स्थित घर में रहते हैं। वह कई दिनों से डाल्टनगंज में रह रहे थे। इस वजह से रवि स्टील स्थित घर बंद था। इसी क्रम में भाड़ेदार संतोष उनकी चाबी ले ली। इसी बीच संतोष भाड़े का घर छोड़ दिया। मंगलवार को जब वेलोग घर देखने के लिए गए तो दरवाजा टूटा हुआ था। घर के अंदर रखा दो गैस सिलेंडर समेत अन्य चीजें गायब थी।
दावा किया है कि संतोष ने ही घर का सामान चुराकर फरार हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


