Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsThieves Break into Panchayat Member s Home Steal 90 000 and Jewelry
 करम ईंद जतरा देखने गई पंचायत समिति सदस्य के बंद घर में चोरी

करम ईंद जतरा देखने गई पंचायत समिति सदस्य के बंद घर में चोरी

संक्षेप:

रातू की पंचायत समिति सदस्य सलगी उरांव के घर चोरी हो गई। चोरों ने 90 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। सलगी ईंद जतरा देखने गई थीं। जब वह शाम को लौटी, तो ताला टूटा और दरवाजा खुला मिला। घटना...

Sep 08, 2025 04:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रातू, प्रतिनिधि। करम ईंद जतरा देखने गई तारूप पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सलगी उरांव के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 90 हजार रुपये और जेवरात चुरा लिया। घटना शनिवार की दोपहर दिन के लगभग 12 बजे की है। सलगी घर में ताला बंदकर होचर करम महोत्सव में गई थी। शाम छह बजे जब घर लौटी तो देखा कि बाहर का दरवाजा खुला है और ताला टूटा है। वहीं घर के अंदर गोदरेज और अलमीरा टूटे पड़े हैं। चोर नकदी और सोना का एक मंगलसूत्र, सोना की कान की बाली, चांदी के चार कंगन, चांदी के तीन पायल और सोना की अंगूठी उठा ले गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस संबंध में पीड़िता ने थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ज्ञात हो कि हुरहुरी में दो माह पहले मंडा मेला के दौरान एक ही रात तीन अलग-अलग घरों में चोरी हुई थी। सभी घरवाले मंडा मेला देखने गए थे। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।