Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTheft of TV and Electrical Equipment at Jay Prakash Narayan Park in Ranchi
पार्क में टीवी समेत कई उपकरण चुराकर ले गए चोर

पार्क में टीवी समेत कई उपकरण चुराकर ले गए चोर

संक्षेप:

रांची के हरमू में जय प्रकाश नारायण पार्क से टेलीविजन और अन्य विद्युत उपकरण चोरी हो गए। केयर टेकर अमित उरांव ने पुलिस में मामला दर्ज कराया, जिसमें बताया गया कि वह होटल में खाना खाने गए थे और लौटने पर पार्क के कार्यालय में सीसीटीवी मशीन डिस्कनेक्ट और तार काटा हुआ मिला।

Dec 13, 2025 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची। हरमू में जय प्रकाश नारायण पार्क से टेलीविजन समेत विद्युत के कई उपकरण की चोरी हो गई। केयर टेकर अमित उरांव ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि एक दिसंबर की रात वह होटल में खाना खाने के लिए गए थे। लौटने पर पार्क के कार्यालय में लगे सीसीटीवी मशीन डिस्कनेक्ट कर तार काट दिया गया। टीवी समेत अन्य चीजें गायब थीं। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें