Ranchi News: श्रद्धा और भक्ति के साथ नोढ़ी में निकाली गई स्वर्वेद पदयात्रा
Ranchi News: ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समाज, खूंटी के तत्वावधान में बुधवार को अड़की प्रखंड के नोढ़ी गांव में स्वर्वेद पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालु

Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समाज, खूंटी के तत्वावधान में बुधवार को अड़की प्रखंड के नोढ़ी गांव में स्वर्वेद पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने श्वेत ध्वज, ध्वनि यंत्र और आध्यात्मिक ग्रंथ स्वर्वेद को माथे पर धारण कर करीब 10 किलोमीटर की पदयात्रा की। पदयात्रा के दौरान स्वर्वेद महामंदिर धाम, श्वेत ध्वज और सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज सहित अन्य संतों के जयकारे लगाए गए। जयकारों से पूरा नोढ़ी क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पदयात्रा के समापन के बाद नोढ़ी स्थित मंदिर परिसर में बृहद सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान संयोजक जितेंद्र कश्यप ने ‘मैं कौन हूं, मैं कहां से आया हूं, मनुष्य जीवन का दायित्व क्या है और मनुष्य का असली घर कहां है’ विषय पर प्रवचन दिया।
उन्होंने मानव जीवन के उद्देश्य और आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विहंगम योग आश्रम की ओर से संचालित निःशुल्क शिक्षा, गुरुकुल, गौ सेवा, वृक्षारोपण तथा भारतीय सैनिकों के कल्याण से जुड़े सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में नोड़ी गांव के विश्वनाथ प्रमाणिक, बिरशु सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


