रांची। वरीय संवाददाता
अखिल विश्व गायत्री परिवार संस्थान की ओर से शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न इलाके में स्थित गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हुआ। वेदमाता गायत्री के आह्वान के साथ साधकों ने कुंड में आहूति दी और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रज्ञा पीठ, चरण पीठ और मंडल शाखा एचइसी के सेक्टर दो, रातू रोड के अलकापुरी, धुर्वा बस स्टैंड और टाटीसिलवे में यज्ञ का आयोजन हुआ। इस मौके पर साधकों ने प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किए। अलकापुरी गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी बिभाष कुमार ने यज्ञीय कर्मकाण्ड कराया और स्वास्तिवाचन के महात्म्य पर प्रकाश डाला। आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ।
आयोजन में संजय कुमार सिंह, डॉ नवीन कुमार, दीपक कुमार, मदन साहू, शैलेन्द्र कुमार, शंकर कर्ण, शालिनी देवी, कुणाल कुमार अग्रवाल, एसएन श्रीवास्तव, जय नारायण प्रसाद समेत साधकों ने भागीदारी निभायी।