ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकंपनी सचिव की जिम्मेवारी बढ़ गई है : मारू

कंपनी सचिव की जिम्मेवारी बढ़ गई है : मारू

पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में कंपनी सचिव का काफी योगदान है। संस्थान के कई मॉडल को मलेशिया सरकार ने भी अपनाया है। हाल में केंद्र सरकार ने कई कड़े फैसले किए हैं। नोटबंदी...

कंपनी सचिव की जिम्मेवारी बढ़ गई है : मारू
रांची। वरीय संवाददाता,रांचीThu, 05 Oct 2017 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में कंपनी सचिव का काफी योगदान है। संस्थान के कई मॉडल को मलेशिया सरकार ने भी अपनाया है। हाल में केंद्र सरकार ने कई कड़े फैसले किए हैं। नोटबंदी और जीएसटी लागू किया है। इसके मद्देनजर कंपनी सचिव की जिम्मेवारी बढ़ गई है। झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है। इसके लिए खुद को विकसित करना होगा। प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। वह चार अक्तूबर को होटल कैपिटोल हिल में आयोजित भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के स्वर्ण जयंती वर्ष के शुभारंभ पर बोल रहे थे। संस्थान की रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष वीके गदयान ने कहा कि संस्थान का स्वर्णकाल आज दिख रहा है। सीए के साथ मिलकर चलना सीएस के लिए चुनौती थी। शुरुआती दौर में रांची में सिर्फ 12 सदस्य थे। अभी सदस्यों की संख्या 150 के आसपास है। यह महत्वपूर्ण पेशा है। इसका क्षेत्र कई गुणा बढ़ गया है। इस क्षेत्र में संभावनाएं अधिक बढ़ गई हैं। कंपनी सचिव का काम कार्पोरेट के साथ जुड़ा है। हर कंपनी में एक पूर्णकालिक सीएस होना चाहिए। विद्यार्थी किताबों के ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहें। व्यावहारिक पक्ष को भी जानें। इस अवसर पर विनय जालान, राजीव रंजन, संजीव दीक्षित, पूजा कुमारी सहित अन्य ने भी विचार रखें। मौके पर संस्थान के पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें