ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीफेसबुक पर देवी दुर्गा के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करनेवाला गिरफ्तार

फेसबुक पर देवी दुर्गा के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करनेवाला गिरफ्तार

फेसबुक पर रविवार की सुबह देवी दुर्गा के प्रति एक स्वास्थ्यकर्मी द्वारा अपमानजनक टिप्पणी की गई। टिप्पणी से आहत युवाओं ने थाने पहुंचकर आरोपी की...

फेसबुक पर देवी दुर्गा के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करनेवाला गिरफ्तार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 22 Oct 2023 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

बुंडू, संवाददाता।
फेसबुक पर रविवार की सुबह देवी दुर्गा के प्रति एक स्वास्थ्यकर्मी द्वारा अपमानजनक टिप्पणी की गई। टिप्पणी से आहत युवाओं ने थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बुंडू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगल सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। समय रहते पुलिस की इस कार्रवाई से बुंडू का माहौल बिगड़ने से पहले संभल गया। आरोपी सोनाहातू के चोकाहातू का निवासी है और बुंडू अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी के रूप में कार्यरत है। इससे पहले मंगल सिंह मुंडा को गिरफ्तार करने, कानूनी कार्रवाई करने और बुंडू अस्पताल में नौकरी से बर्खास्त करने की मांग को लेकर सैकड़ों युवक थाना पहुंचे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बुंडू पुलिस ने अज्ञात स्थल पर रखा है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बुंडू एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन सोशल मीडिया पर निगाह रखे हुए हैं। उन्होंने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े
अगला लेख पढ़ें