ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआपसी सहयोग की भावना के कारण मजबूत हो रहा संगठन: सुबोध कांत

आपसी सहयोग की भावना के कारण मजबूत हो रहा संगठन: सुबोध कांत

कार्यकर्ता मिलन एवं सम्मान समारोह चित्रांशों की हर समस्या के निराकरण में अपनी सहभागिता...

आपसी सहयोग की भावना के कारण मजबूत हो रहा संगठन: सुबोध कांत
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 25 Oct 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मार्गदर्शन में चित्रांशों के बीच आपसी सहयोग की निरंतर बढ़ती भावना के कारण आज संगठन मजबूत हो रहा है। राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी चित्रांशों को मजबूती मिली है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय ने यह बातें कार्यकर्ता मिलन एवं सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज कायस्थ विश्व पटल पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।

धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि चित्रांशों की हर समस्या के निराकरण में अपनी सहभागिता निभाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि कॉरपोरेट विंग का गठन कर चित्रांशों के बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सकता है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी सहाय ने कहा कि चित्रांशों के लिए एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भगवान चित्रगुप्त के नाम पर खोला जाना चाहिए। महामंत्री निकेश लाल ने कहा कि महासभा अपने कार्य और सक्रियता से झारखंड ही नहीं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन की गतिशीलता का एक उदाहरण प्रस्तुत करेगी। मौके पर अमरेश कुमार श्रीवास्तव, विवेक अखौरी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें