ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीराजधानी में छह दिन में 10 डिग्री नीचे लुढ़का न्यनूतम तापमान

राजधानी में छह दिन में 10 डिग्री नीचे लुढ़का न्यनूतम तापमान

सामान्य से तीन डिग्री सेसि नीचे है न्यनूतम तापमान, राजधानी में मौसम के बदले मिजाज के बीच छह दिन में न्यनूतम तापमान का पारा दस डिग्री सेसि लुढ़का...

राजधानी में छह दिन में 10 डिग्री नीचे लुढ़का न्यनूतम तापमान
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 18 Jan 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

राजधानी में मौसम के बदले मिजाज के बीच छह दिन में न्यनूतम तापमान का पारा दस डिग्री सेसि लुढ़का है। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर से हवा का बहाव समेत कई कारणों से रांची के तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। 11 जनवरी को न्यनूतम तापमान 16.3 डिग्री सेसि था। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 15 जनवरी को पारा 7.3 डिग्री सेसि पर था। शनिवार को 6.3 और रविवार को यह 7.4 डिग्री सेसि रहा।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने और फिर पछुआ हवा का बहाव होने की वजह से ठंड बढ़ी है। मौसम को लेकर कई तरह की स्थिति के बीच अभी न्यनूतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेसि नीचे है। इसी माह न्यनूतम तापमान के सबसे अधिक के स्तर 17.6 डिग्री सेसि तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी कायम हुआ। बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार सक्रिय होने की वजह से जाड़े के मौसम में कभी न्यनूतम तापमान बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। इस वजह से लोगों विशेषकर बुजुर्ग और बच्चों समेत शरीर से कमजोर लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें