ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमानसूनी बारिश का कहर, छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, मधुकम क्षेत्र में हुई घटना से इलाके में पसरा मातम

मानसूनी बारिश का कहर, छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, मधुकम क्षेत्र में हुई घटना से इलाके में पसरा मातम

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में शनिवार की रात भारी बारिश में एक छज्जा गिर गया। इसमें एक युवक की दबकर मौत हो गई। मृतक का नाम भरत सोरेन (27) है।...

मानसूनी बारिश का कहर, छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, मधुकम क्षेत्र में हुई घटना से इलाके में पसरा मातम
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 14 Jun 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में शनिवार की रात भारी बारिश में एक छज्जा गिर गया। इसमें एक युवक की दबकर मौत हो गई। मृतक का नाम भरत सोरेन (27) है।

जानकारी अनुसार, शनिवार की रात मूसलाधार बारिश के समय भरत अपने घर के दरवाजे पर छज्जे के नीचे खड़ा था। इसी दौरान अचानक जर्जर हालत वाला छज्जा नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही, भरत उसमें दब गया। पास में ही उसकी मां भी मौजूद थी, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकल भागी। जिससे वह बच गई। हालांकि भरत के दबने के बाद मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलबे से किसी तरह निकालने की कोशिश की। हालांकि घंटों भरत छज्जे के मलबे में ही फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में सुखदेवनगर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।

मेयर और सीओ पहुंचे, मुआवजा का दिया आश्वासन

राजधानी के मधुकम इलाके में हुई घटना इलाके में मातम पसरा हुआ है। भरत का परिवार भी गरीब है। उनके पास उसके दाह संस्कार के लिए भी पैसे नही थे। युवक की मौत की सूचना पर मेयर आशा लकड़ा, हेहल सीओ सहित अन्य पहुंचे। भरत के परिजनों से मिले। इस दौरान भरत के परिजनों व मोहल्लेवासियों ने उचित मुआवजा देने की मांग की। इसपर प्रशासन की ओर से मुआवजा देने की बात कही गई। परिजनों का कहना था कि लॉकडाउन की वजह से भरत का काम भी छूट गया था। इससे घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें