मनोज यादव की दिन-दहाड़े हत्या होनी चिंताजनक : ओबीसी मंच
ओबीसी आरक्षण मंच के अध्यक्ष कैलाश ने कहा कि बुढ़मू में दिन-दहाड़े में मनोज यादव की हत्या कर दी गई। यह कृत्य निंदनीय होने के साथ चिंताजनक भी...
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 02 Apr 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें
रांची। संवाददाता
ओबीसी आरक्षण मंच के अध्यक्ष कैलाश ने कहा कि बुढ़मू में दिन-दहाड़े में मनोज यादव की हत्या कर दी गई। यह कृत्य निंदनीय होने के साथ चिंताजनक भी है। सरकार की विधि व्यवस्था पर यह घटना सवाल खड़े करनेवाली है। कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था बिल्कुल फेल हो चुकी है। दिन-दहाड़े हत्या होना जिले की लचर प्रशासनिक व्यवस्था को बेनकाब करता है। पुलिसिया सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। शहर में अपराध चरम पर है। कैलाश यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।