रांची में क्षत्रिय महासम्मेलन 15 को, तैयारी शुरू
ठाकुरगांव में रविवार को क्षत्रिय गौरव और एकता पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 मार्च को होने वाले प्रदेश स्तरीय क्षत्रिय महासम्मेलन की सफलता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया और एकता पर जोर दिया।

बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव में रविवार को क्षत्रिय गौरव और एकता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रवीण सिंह ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक ने किया। बैठक में आगामी 15 मार्च को पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय क्षत्रिय महासम्मेलन की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। समाज की एकता पर दिया गया जोरबैठक को संबोधित करते हुए चतरा के पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से देश और समाज की सेवा में अग्रणी रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज की एकता और संगठन बेहद जरूरी है। 15 मार्च को होने वाला प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन समाज को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इससे युवाओं को भी नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।संगठन से ही मिलेगी नई उपलब्धियां:पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी एकता में होती है। यदि क्षत्रिय समाज संगठित होकर आगे बढ़ेगा तो सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने सभी लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।सम्मेलन से मजबूत होगा भाईचारा:समाजसेवी डॉ अजय शाहदेव ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले महासम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। बैठक में लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, कर्नल संजय सिंह, लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता सिंह, लाल राजीव कुमार नाथ शाहदेव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


