ठाकुरगांव में अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Feb 21, 2026 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

ठाकुरगांव के उरुगुट्टू गांव में अशोक कुमार साहू को अवैध विदेशी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मौके से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई। इससे पहले भी वह इसी आरोप में जेल जा चुका है। ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

ठाकुरगांव में अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू गांव निवासी अशोक कुमार साहू को उत्पाद विभाग ने अवैध विदेशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी अशोक साहू अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। इससे पूर्व आरोपी के भाई को अनगड़ा पुलिस ने अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ग्रामीणों ने विभाग से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।