स्व. उदयनाथ महतो की जयंती पर कंबल का वितरण

Jan 07, 2026 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

ठाकुरगांव में स्व. उदयनाथ महतो की जयंती पर आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 300 गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि मथुरा प्रसाद महतो ने ग्रामीणों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता की अपील की।

स्व. उदयनाथ महतो की जयंती पर कंबल का वितरण

ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। स्व. उदयनाथ महतो की जयंती पर बुधवार को थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समूह की ओर से 300 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और विशिष्ट अतिथियों में कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, एलआरडीसी आशीष मंडल, मुखिया पूजा किस्पोट्टा और सरपंच तारा देवी शामिल हुईं। मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों से बाल विवाह, दहेज प्रथा, जुआ और नशापान जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप कुमार महतो, लक्ष्मी नारायण, कमलनाथ महतो, अरुण महतो, मुकेश महतो, जलेश्वर महतो, शिवनारायण महतो, सलीम अंसारी, तौफीक अंसारी, अशोक महतो और बालगोविंद मुंडा आदि का विशेष योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।