ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीदसदिनी गणेश महोत्सव का शुभारंभ आज, विधायक करेंगे उद्घाटन

दसदिनी गणेश महोत्सव का शुभारंभ आज, विधायक करेंगे उद्घाटन

मुरहू में मंगलवार से कलश यात्रा के साथ दसदिनी गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि...

दसदिनी गणेश महोत्सव का शुभारंभ आज, विधायक करेंगे उद्घाटन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 19 Sep 2023 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में मंगलवार से कलश यात्रा के साथ दस दिनी गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा होंगे। एक बजे पट का अनावरण करेंगे।
मुरहू में विगत कई वर्षो से महानगरों की तर्ज पर भव्य गणपति महोत्सव का आयोजन हो रहा है। दस दिनी आयोजन के दौरान प्रतिदिन महाआरती, भव्य प्रासद वितरण, सुंदर कांड आदि का आयोजन होता है। महोत्सव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भव्य पंडाल और साज-सज्जा से मुरहू भक्तिमय नजर आ रहा है। पूजन को लेकर महिला वर्ग में काफी उल्लास है। उनकी पूरी आस्था इस आयोजन से जुड़ी हुई है। आयोजन समिति में रामहरी साव, बंटा साव, विश्वनाथ भगत, जन्मेजय भगत, रंजीत साव, सुरेश अकेला, जीतेंद्र प्रसाद, विजय साव आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।