इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े रहें विधायक : राजद

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

राज्यसभा चुनाव रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े रहें विधायक : राजद

राज्यसभा चुनाव रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव बीते रविवार को रांची दौरे पर थे। पार्टी की ओर से अभिनंदन समारोह में पहुंचे तेजस्वी ने कार्यक्रम के बाद प्रदेश नेतृत्व सहित पार्टी के सभी चारों विधायकों संग एक बैठक की। बैठक में राज्य में खाली हो रही राज्यसभा की दो सीटों सहित संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई।तेजस्वी यादव ने संगठन की मजबूती के लिए अभिनंदन समारोह में कही गई बातों को फिर से दोहराया, साथ ही विधायकों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में पार्टी के सभी चारों विधायक इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहें।

तेजस्वी ने यह नसीहत हाल ही में बिहार के राज्यसभा चुनाव में उत्पन्न हुई अप्रत्याशित स्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिया। उन्होंने साफ कहा कि बिहार जैसी किसी भी चूक या भितरघात की गुंजाइश यहां नहीं होनी चाहिए और गठबंधन धर्म का पूरी निष्ठा से पालन किया जाए।.................................संगठन की मजबूती के लिए दिए कड़े निर्देशझारखंड में राजद के जनाधार और संगठन को धार देने के लिए तेजस्वी यादव ने प्रदेश नेतृत्व को कई अहम निर्देश भी दिए। तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों के आगामी परिसीमन से पहले प्रदेश राजद को हर हाल में अपनी सांगठनिक ताकत को बढ़ाना होगा। इसके लिए अभी से धरातल पर काम शुरू कर दिया जाए। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को तत्काल एक विशेष टीम या जिलेवार कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया। टीम का मुख्य काम सभी जिलों का सघन दौरा करना, स्थानीय कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनना और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करना होगा।..............................पांचों प्रमंडलों में होगी महारैलीराजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए अगले कुछ माह में राज्य के सभी पांचों प्रमंडलों में बड़ी रैलियां करने का ऐलान किया। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को इन रैलियों की युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेजस्वी यादव के इस कदम से झारखंड में इंडिया गठबंधन एकजुट रहेगा। तेजस्वी की इस नसीहत का उद्देश्य झारखंड में राजद की सियासी जमीन को मजबूत करना है। 

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।