रकम दोगुनी करने का लालच दे 23 लाख की ठगी, तीन के विरुद्ध केस

Mar 10, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के हिंदपीढ़ी नाला रोड की कमरून निशा के बेटे मो जैद को व्यापार के नाम पर 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा। आरोपियों में अमन हाशमी, फिरोज अहमद और चुन्नू शामिल हैं। जैद ने अमन के कहने पर पैसे निवेश किए, लेकिन जब पैसे मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।

रकम दोगुनी करने का लालच दे 23 लाख की ठगी, तीन के विरुद्ध केस

रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी नाला रोड निवासी कमरून निशा के पुत्र से व्यवसाय के नाम पर 23 लाख की धोखाधड़ी की गई है। आरोप अमन हाशमी, फिरोज अहमद और चुन्नू पर लगा है। इस संबंध में कमरून निशा ने हिंदपीढ़ी थाना में तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कमरून निशा ने बताया कि उनके 16 वर्षीय पुत्र मो जैद की मुलाकात अक्तूबर 2025 में बोकारो निवासी अमन हाशमी से हुई थी। अमन ने स्वयं को छात्र और बिजनेस करने वाला बताते हुए जैद को निवेश करने पर एक महीने में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। कमरून निशा के अनुसार, अमन हाशमी जैद को पढ़ाई के बहाने कांटाटोली स्थित एक फ्लैट में बुलाता था और वहीं उसे बिजनेस स्कीम में पैसे लगाने के लिए प्रेरित करता था।

शुरुआत में तीन लाख रुपये निवेश कर रकम दोगुनी दिखाकर उसने विश्वास जीत लिया। इसके बाद जैद ने पिता से कहकर और विभिन्न स्रोतों से लोन लेकर करीब 23 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन अमन को दे दिए। आरोप है कि अमन ने उसे दोपहिया वाहन तक बेचने के लिए मजबूर किया। निवेश की अवधि पूरी होने पर पैसे मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जैद को दिल्ली ले गया, मोबाइल से सबूत मिटाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के सदमे में जैद के पिता मजहर आलम को ब्रेन हेमरेज हुआ और 25 जनवरी 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।