आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए उर्सुलाइन के छात्र

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों के लिए सोमवार को टेक्निकल एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकों और इंजीनियरिंग क्षेत्रों से परिचित कराना था। छात्रों ने विभिन्न प्रयोगशालाओं का दौरा किया और नवीनतम मशीनों और प्रोजेक्ट्स को समझा।

आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए उर्सुलाइन के छात्र

सिल्ली, प्रतिनिधि। उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल मुरी के छात्र-छात्राओं के लिए सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को टेक्निकल एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व सहायक शिक्षक रतन लाहा, विश्वनाथ महतो, जॉली केरकेट्टा एवं नूपुर भट्टाचार्य ने किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, वैश्विक तकनीकी विकास एवं उभरते इंजीनियरिंग क्षेत्रों से परिचित कराना और उन्हें तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। पॉलिटेक्निक के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। जहां छात्रों ने आधुनिक मशीनों, नवीन तकनीकों और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स को नजदीक से समझा।

विद्यालय के प्राचार्य मीनाक्षी नायक ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि एवं करियर के प्रति सजग एवं प्रेरित करते है। पॉलिटेक्निक के प्राचार्य समीर शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल शिक्षा देना है, बल्कि विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की सही दिशा दिखाना है। तकनीकी शिक्षा ही उनके सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बनेगी। वहीं उन्होंने कहा यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी साबित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।