बच्चों को पढ़ाने के साथ अब आंकड़ा भी अपडेट करेंगे शिक्षक

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब छात्रों के साथ-साथ आंकड़े भी अपडेट करेंगे। यू-डाइस प्लस में स्कूल, शिक्षक और छात्रवार आंकड़ों को अपडेट किया जाएगा। सभी विद्यालयों को 18 अप्रैल से पहले यह कार्य पूरा करना होगा, जिसमें नए विद्यालयों को जोड़ा जाएगा और पहले से पंजीकृत विद्यालयों के आंकड़े भी अपडेट किए जाएंगे।

बच्चों को पढ़ाने के साथ अब आंकड़ा भी अपडेट करेंगे शिक्षक

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ अब आंकड़ा भी अपडेट करेंगे। यू डाइस प्लस में स्कूल, शिक्षक और छात्रवार आंकड़ों को अपडेट करना है। जिन स्कूलों को अब तक यू डाइस कोड नहीं मिला है, उन्हें भी इससे जोड़ा जाएगा। यू-डाइस प्लस में पूर्व से पंजीकृत सभी विद्यालयों का नाम, कोटि, प्रबंधन और अन्य सभी महत्वपूर्ण आंकड़ों को अपडेट करने का कार्य पूरा किया जाना है। मान्यता प्राप्त नए विद्यालयों जिसे अब तक यू-डाइस प्लस कोड प्राप्त नहीं है उसे जोड़ा जाना है। वहीं, मान्यता प्राप्त वैसे स्कूल जिसे यू-डाइस कोड प्राप्त है, लेकिन किसी कारण से यू-डाइस प्लस पोर्टल में एक्टिव नहीं है उसे फिर से एक्टिव के लिए फॉर्म भरना होगा।

विशेष रूप से उत्क्रमित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों व उत्कृष्ट विद्यालयों के नाम व कोटि को अपडेट किया जाना आवश्यक है। ये सारी प्रक्रिया 18 अप्रैल से पहले पूरी की जानी है। वहीं, साल 2025-26 में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का सत्र 2026-27 में प्रोग्रेसन स्टेटस, पिछले सत्र में कितना अंक व प्रतिशत आया, कितने दिन उपस्थित थे, स्कूलों में उनकी स्थिति से संबंधित अन्य जानकारी 30 अप्रैल तक देनी होगी। 10 मई तक वर्ष 2026-27 में नामांकित सभी नए विद्यार्थियों के आंकड़ों को अपडेट यू-डाइस प्लस में पूरा कर लिया जाना है। इसके अलावा 15 मई तक विद्यार्थियों के विद्यालय परिवर्तन होने के स्थिति में छात्र-छात्राओं का पेन नंबर से ड्रॉप बाक्स से इम्पोर्ट किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।