Ranchi News: अलग-अलग घटना में दो शिक्षकों से लूट, मामला दर्ज

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: तमाड़ क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने शिक्षकों से दो अलग-अलग लूट की घटनाएँ की। एक घटना में सरपंच व प्रधानाध्यापक से 15,000 रुपये और मोबाइल फोन लूटे गए, जबकि दूसरी में एक शिक्षक से 20,000 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिससे क्षेत्र में दहशत फैली है।

Ranchi News: अलग-अलग घटना में दो शिक्षकों से लूट, मामला दर्ज

Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने शिक्षकों से लूट की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों मामलों में अपराधी मोबाइल फोन और कुल 35 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षकों ने तमाड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पहली घटना 14 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे की है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गुमटी के प्रधानाध्यापक सुरेश नाथ मुंडा बीआरसी जा रहे थे। पातसाय और एदेलपीडी के बीच अपराधियों ने उन्हें रोककर मोबाइल फोन और करीब 15 हजार रुपये नकद लूट लिए। दूसरी घटना विद्यालय की छुट्टी के बाद परासी और उलीडीह के बीच हुई।

कारमदिरी कुंदला के शिक्षक राम जीवन सिंह मुंडा से अपराधियों ने मोबाइल फोन छीन लिया और करीब 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है। लगातार हुई घटनाओं से शिक्षकों और स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi News: अलग-अलग घटना में दो शिक्षकों से लूट, मामला दर्ज