Ranchi News: डीपीएस रांची में शिक्षक सम्मानित
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची में डीपीएस में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

Ranchi News: रांची। डीपीएस रांची में शनिवार को शिक्षक दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षक धैर्य और समर्पण के साथ आने वाली पीढ़ियों का निर्माण करते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के विश्वास से ही विद्यार्थियों में साहस उत्पन्न होता है। इस अवसर पर विश्व कला दिवस चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता शिक्षकों को सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।


