Ranchi News: जेवीएम श्यामली में बिखरे संस्कृति के रंग
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची में जेवीएम श्यामली में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि अभय कुमार और मीनाक्षी मालवीय समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्राचार्य बीएन झा ने शिक्षकों की सराहना की और छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को और रंगीन बनाया।

Ranchi News: रांची। जेवीएम श्यामली में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अभय कुमार, मीनाक्षी मालवीय, प्राचार्य बीएन झा और उप प्राचार्या अनुपमा श्रीवास्तव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य बीएन झा ने कहा कि सीखने की प्रक्रिया जीवनभर चलती रहती है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए शिक्षकों की सराहना की। इस दौरान छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में एलएन पटनायक, सुष्मिता मिश्रा, मधुपर्णा पुरकायस्थ, प्रभाग प्रभारी एके सलूजा, शीलेश्वर झा ‘सुशील’ मौजूद थे।


