Ranchi News: अनगड़ा के शिक्षण संस्थानों में हुई भाषण और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: अनगड़ा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। जशपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और RTC पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुए। छात्रों ने गीत, नृत्य, भाषण आदि में प्रतिभा दिखाई। चेयरमैन जैलेंद्र कुमार ने शिक्षा की गहराई को बताया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इन समारोहों में शिक्षक, प्रशिक्षु और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Ranchi News: अनगड़ा के शिक्षण संस्थानों में हुई भाषण और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड और आसपास के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जशपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में समारोह का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, स्वामी विवेकानंद और स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन जैलेंद्र कुमार, विशिष्ट निदेशक शालिनी प्रिया और प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डेय मौजूद थे। जशपुरिया पब्लिक स्कूल, बीएड, डीएलएड और नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, भाषण और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चेयरमैन जैलेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के विचार, चरित्र और भविष्य के निर्माण की आधारशिला है।

आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने दीप जलाकर और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, व्यक्तित्व और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी करते हैं। दोनों आयोजनों में शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रशिक्षु और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: अनगड़ा के शिक्षण संस्थानों में हुई भाषण और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता