Ranchi News: शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा विद्यालय

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: चान्हो। बिजुपाड़ा स्थित सनराइज विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता सह जनसेवी जि

Ranchi News: शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा विद्यालय

Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। बिजुपाड़ा स्थित सनराइज विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता सह जनसेवी जिप सदस्य आशुतोष तिवारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र को दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, परिश्रम और अच्छे संस्कारों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना भी है। विद्यालय के निदेशक मुन्सफ अंसारी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, गीत, भाषण और नाटक के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में रमेश सिंह, डॉ. अनिल साहू, असफाक अंसारी, नेयाजुल खान, प्रगति पाण्डेय, प्राचार्य के अलावा शिक्षक गणेश, अनसलेम एक्का, बिनोद, सुहानी, सबा, निकेता, सबाना और शिक्षिका अनीसा कुमारी, सुरति समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा विद्यालय