Ranchi News: बाघवार एकेडमी में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस समारोह

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: चान्हो के बाघवार एकेडमी में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप जलाने और बैज अलंकरण से हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों का सम्मान किया। समारोह का समापन ‘हम होंगे कामयाब’ और राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Ranchi News: बाघवार एकेडमी में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस समारोह

Ranchi News: चान्हो, प्रतचिनिधि। बाघवार एकेडमी, चान्हो में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं बैज अलंकरण से हुई। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा नौ के प्रियांशु ने स्वागत भाषण दिया, जबकि कक्षा सात की सांची ने ‘गुरुवे नमः’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्री-प्राइमरी से सेकेंडरी तक के विद्यार्थियों ने ‘यू रेज मी अप’ पर समूहगान किया। ‘तारे जमीन पर’, एकल गीत, वाद-विवाद, कॉमेडी ड्रामा, मनोरंजक खेल, नृत्य सहित हॉस्टल विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का समापन ‘हम होंगे कामयाब’ के ग्रैंड फिनाले और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

शिक्षकों, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य एवं निदेशक को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अरुण बाघवार ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। निदेशक अशोक बाघवार ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: बाघवार एकेडमी में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस समारोह