Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTeacher-Parent Meeting Highlights Quality Education at Ratu Schools
 हाई स्कूल रातू में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

हाई स्कूल रातू में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

संक्षेप:

रातू में आयोजित शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में विधायक नवीन जायसवाल ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यहां के छात्र उच्च पदों पर हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने नियमित...

Wed, 10 Sep 2025 09:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर राज 2 स्कूल रातू में बुधवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकारी विद्यालय में पढ़कर छात्र आज उच्च पदों पर आसीन हैं। कई ऐसे भी छात्र हैं जो देश का नेतृत्व कर रहे हैं। इन विद्यालयों में पढ़ानेवाले शिक्षक उच्च योग्यताधारी और प्रतिस्पर्धा परीक्षा पास करके आते हैं। इनके द्वारा जो शिक्षा दी जाती है, वह काफी गुणवत्तापूर्ण होता है। प्रमुख संगीता तिर्की ने अपने निधि से विद्यालय के लिए आवश्यक सुविधा मुहैया कराने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि छात्र नियमित रूप से विद्यालय आएंगे तो उनका सिलेबस पूरा होगा और अच्छे नंबर से पास करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विद्यालय में मासिक टेस्ट, क्विज, खेल आदि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले तथा नियमित रूप से विद्यालय आनेवाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं ने अपने नृत्य से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अहमद अहसन बेलाली, और जीतेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रमुख संगीता तिर्की, सुबोध साहू, योगेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक, व्यावसायिक प्रशिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी, अभिभावक और छात्र मौजूद थे।