Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTeacher Need Assessment in Jharkhand Over 105 000 Teachers Participate
टीचर नीड असेसमेंट की आकलन परीक्षा पूरी

टीचर नीड असेसमेंट की आकलन परीक्षा पूरी

संक्षेप:

झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की क्षमता विकास हेतु टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा आयोजित की गई। तीन दिवसीय परीक्षा में 1,05,994 शिक्षकों ने भाग लिया। बोकारो जिले में सबसे अधिक 5,333 शिक्षक शामिल हुए। गिरिडीह जिले में तीसरे दिन 2,927 शिक्षकों ने परीक्षा दी। परिणाम मोबाइल ऐप पर जारी किए जाएंगे।

Nov 20, 2025 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के क्षमता विकास और उनकी आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण के आकलन के लिए आयोजित टीचर नीड असेसमेंट की आकलन परीक्षाएं गुरुवार को संपन्न हुई। तीन दिवसीय परीक्षा अवधि में राज्य के 1,05,994 शिक्षकों ने भाग लिया। राज्य के 63 प्रखंडों में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक सक्रिय रूप से इस परीक्षा में शामिल हुए। पूरे राज्य में टीएनए के तीनों परीक्षा दिवसों को मिलाकर बोकारो जिले में सबसे अधिक 5,333 शिक्षक शामिल हुए। इसके बाद चतरा, देवघर और धनबाद में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने आकलन परीक्षा दी। तीसरे और अंतिम दिन टीचर नीड असेसमेंट में 36,572 शिक्षक शामिल हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीएनए में कुल लक्ष्य के 99.3 प्रतिशत शिक्षक शामिल हुए हैं। अंतिम दिन सर्वाधिक भागीदारी गिरिडीह जिले में शिक्षकों की हुई। गिरिडीह में दोनों पालियों को मिलाकर 2,927 शिक्षक टीएनए में शामिल हुए। टीएनए के परिणाम शिक्षकों के मोबाइल ऐप पर जारी किये जाएंगे। जेईपीसी में भी टीएनए का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में टीचर नीड असेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें रांची के खेलगांव में विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए प्रतिनियुक्त खेल शिक्षक शामिल हुए। राज्य कार्यालय में आयोजित टीचर नीड असेसमेंट की आकलन परीक्षा में 172 शिक्षक शामिल हुए।