डीसी से रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

तमाड़ फोटो 2 पी - उपायुक्त से मुलाकात करते प्रतिनिधि मंडल। ग्राम प्रधान संघ ने

डीसी से रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की

तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड ग्राम प्रधान संघ के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रांची उपायुक्त से मुलाकात कर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष यदु गोपाल सिंह मुंडा, सचिव राधा गोविंद सिंह मुंडा और लक्ष्मण सिंह मुंडा शामिल थे। मांग पत्र में तमाड़ प्रखंड में रिक्त पड़े ग्राम प्रधान और डाकुआ पदों पर शीघ्र नियुक्ति, मानकी-मुंडा, ग्राम प्रधान व डाकुआ को मिलने वाली सम्मान राशि का भुगतान तथा खराब पड़े चापाकल और पेयजल सोलर टंकी की मरम्मत की मांग की गई। इसके अलावा पेसा एक्ट नियमावली के अनुरूप पारंपरिक ग्राम सभा को मजबूत करने और प्रखंड में रिक्त बीडीओ पद पर जल्द पदस्थापन की मांग भी उठाई गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए बीडीओ पदस्थापना के लिए शीघ्र पत्राचार करने को कहा। साथ ही सम्मान राशि जल्द जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अंचलाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी को फोन कर रिक्त पदों और अन्य जनसमस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।