ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीताज नाईट का ऑडिशन 10 दिसंबर को

ताज नाईट का ऑडिशन 10 दिसंबर को

ताज नाईट सीजन आठ का हिस्सा बनने के लिए 10 दिसंबर को ऑडिशन लिया जाएगा। प्रतिभागियों का ऑडिशन रेडिशन ब्लू में सुबह 10 से शाम पांच बजे से होगा। प्रतियोगिता में डांसर और मॉडल हिस्सा ले सकेंगे। यह बाते...

ताज नाईट का ऑडिशन 10 दिसंबर को
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 23 Nov 2017 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

ताज नाईट सीजन आठ का हिस्सा बनने के लिए 10 दिसंबर को ऑडिशन लिया जाएगा। प्रतिभागियों का ऑडिशन रेडिशन ब्लू में सुबह 10 से शाम पांच बजे से होगा। प्रतियोगिता में डांसर और मॉडल हिस्सा ले सकेंगे। यह बाते बुधवार को प्रतियोगिता के आयोजक निशान ने कही। उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता की जानकारी दी। कहा कि प्रतिभागियों की खोज के लिए झारखंड के विभिन्न जिले समेत बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में ऑडिशन आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस साल प्रतियोगिता का प्रसारण टीवी पर किया जाएगा। विभिन्न राउंड के बाद सफल प्रतिभागी को एक लाख नगद और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके साथ ही चैंपियन ऑफ चैंपियन को 40 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा बेस्ट एकल बेस्ट युगल को 10 हजार, बेस्ट ग्रुप को 20 हजार और बेस्ट कोरियोग्राफर बेस्ट थीम को पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों और बेटी बचाओ अभियान में आर्थिक सहायता देना है। साथ ही झारखंड की कला संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर रवि, सतीश,राजू तिर्की,अनमोल, दीपक, प्रवीण समेत कई उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें