Ranchi News: नरकोपी में युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल
Ranchi News: नरकोपी थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी 23 वर्षीय बबलू भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 14 जुलाई की शाम को हुई थी। परिवार ने न्याय न मिलने पर 18 जुलाई को थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।

Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। नरकोपी थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान चरनालो निवासी 23 वर्षीय बबलू भगत, पिता सुकरा भगत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 14 जुलाई की शाम आरोपी युवती को डरा-धमकाकर गांव के एक घर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद गांव में पंचायती हुई, लेकिन न्याय नहीं मिलने पर परिजनों ने 18 जुलाई को नरकोपी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।
नरकोपी थाना में मामला दर्ज किया गया। एएसआई राम नगीना ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है और मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


