गड़गांव के पास अनियंत्रित एसयूवी पलटी, तीन घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

शनिवार शाम छह बजे इटकी थाना क्षेत्र के गड़गांव बस्ती के पास रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित एसयूवी पलट गई। इस हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था और सड़क किनारे नाली में गिर गया। घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।

गड़गांव के पास अनियंत्रित एसयूवी पलटी, तीन घायल

इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गड़गांव बस्ती के पास रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम करीब छह बजे एक अनियंत्रित एसयूवी पलट गई, जिसमें चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाटा सूमो रांची से गुमला की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन तीन से चार बार पलटते हुए सड़क किनारे नाली में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो अन्य सवारों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।