राहे में नौ दिवसीय सुसारी पर्व शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

राहे का सुसारी पर्व प्रारंभ,आज लोटन। फोटो - भोक्ता लोगों के आंगन में शिव पूजन करते राहे - पांच परगना के प्रसिद्ध सुसारी पर्व राहे में प्रारंभ हो गया

राहे में नौ दिवसीय सुसारी पर्व शुरू

राहे, प्रतिनिधि। पांच परगना का प्रसिद्ध सुसारी पर्व रविवार से राहे में शुरू हो गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक पर्व का आयोजन सोलह आना समिति की ओर से किया जा रहा है। पर्व के तहत सोमवार शाम सुसारी और भोक्ता समूह लोटन अनुष्ठान संपन्न करेंगे। वहीं बुधवार को दुर्गा घट तथा गुरुवार की रात काली घट और जागरण का आयोजन होगा। पर्व को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। भोक्ता समूह गांव के प्रत्येक आंगन में पहुंचकर शिव पूजन कर रहा है। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित होने वाले इस पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।