सूर्य सप्तमी पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने किया सामूहिक पूजन और आदित्य हृदय पाठ

Jan 25, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

नामकुम में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा सूर्य सप्तमी समारोह का आयोजन किया गया। टाटी मिसिरटोला के ब्राह्मणों ने भगवान सूर्य की सामूहिक पूजा की और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ किया। समारोह में समाज के कई गणमान्य सदस्य शामिल हुए। पूजा के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सूर्य सप्तमी पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने किया सामूहिक पूजन और आदित्य हृदय पाठ

नामकुम, संवाददाता। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की रांची ग्रामीण जिला इकाई के तत्वावधान में टाटीसिलवे स्थित श्रीराम विला में सूर्य सप्तमी समारोह मनाया गया। इस दौरान टाटी मिसिरटोला के शाकद्वीपीय ब्राह्मणों ने भगवान सूर्य की सामूहिक पूजा-अर्चना की। पूजन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने आदित्य हृदय स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया। समारोह में महासंघ की प्रदेश इकाई के संरक्षक भोलानाथ मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष गिरधर मिश्र, सचिव अमित कुमार मिश्र, ब्रजेश मिश्र, अभय कुमार मिश्र, रामेश्वर मिश्र और राजकिशोर मिश्र सहित समाज की महिलाएं, बच्चे और कई गणमान्य सदस्य शामिल हुए। महासंघ के हलधर मिश्र ने पुरोहित के रूप में पूजा संपन्न कराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धार्मिक अनुष्ठान और सामूहिक पाठ के समापन के बाद सभी भक्तों ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।