विनय चौबे को जमानत के लिए करना होगा इंतजार
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को जमानत के लिए और इंतजार करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर अगली सुनवाई की तिथि 29 मई निर्धारित की है। झारखंड हाईकोर्ट ने पहले उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

रांची, विशेष संवाददाता। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को जमानत के लिए इंतजार करना होगा। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तिथि निर्धारित की है। लगभग एक वर्ष से जेल में बंद विनय चौबे ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे पूर्व 28 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


