समर क्रिकेट कैंप में 107 बच्चों ने लिया प्रशिक्षण, मिला सर्टिफिकेट

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

तोरपा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कोचिंग कैंप में 107 बच्चों ने क्रिकेट के गुर सीखे। यह कैंप खिलाड़ियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और तकनीकी जानकारी से अवगत कराने के लिए था। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अभिभावक 20 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

समर क्रिकेट कैंप में 107 बच्चों ने लिया प्रशिक्षण, मिला सर्टिफिकेट

तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कोचिंग कैंप में 107बच्चों ने क्रिकेट के गुर सीखे। सोमवार को कैंप का समापन हो गया। कैंप का उद्देश्य तोरपा के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारना और उन्हें खेल में अनुशासन, निरंतर अभ्यास व तकनीकी जानकारी से अवगत कराना था।

कैंप की गतिविधियाँ

इस सात दिवसीय कैंप में बालक एवं बालिका वर्ग के बच्चों ने बैटिंग, बॉलिंग व क्षेत्ररक्षण का प्रशिक्षण लिया। हेड कोच देवा हस्सा के नेतृत्व में सहायक कोच उमाकांत मुंडा, अभिषेक सहदेव, सौरभ शर्मा, गौरव शर्मा, अनीश होरो व राजेश नायक ने प्रशिक्षण दिया। रणजी खिलाड़ी विनायक विक्रम ने मेंटर की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। समापन पर सभी अभिभावकों की मौजूदगी में कैंप के प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

अकादमी ने बताया कि अभिभावक 20 जून तक बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का अकादमी में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्टर्ड खिलाड़ी नियमित अभ्यास सत्र का हिस्सा बनेंगे और अकादमी की ओर से जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग मैच में भाग लेंगे।

मौके पर दीपक तिग्गा, सतीश शर्मा, राजेश प्रसाद, नीरज जायसवाल, विनायक विक्रम, सुबोध जायसवाल, प्रवीण कुमार बल्लू, आशुतोष सिंह, विशाल कुमार, पवन गुप्ता, रूबेन टोपनो, ज्ञानचंद महतो, राजेश नायक, पंकज पाढ़ी समेत कई लोग उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तोरपा क्रिकेट कैंप में कितने बच्चों ने भाग लिया?
कैंप में 107 बच्चों ने भाग लिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।