समर शिविर में बच्चों ने सीखी विज्ञान और कला की बारीकियां

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

मुरहू में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन और झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा दो दिवसीय समर कैंप आयोजित किया गया। इसमें 700 बच्चों ने भाग लिया और विज्ञान, गणित, भाषा, कला एवं शिल्प से जुड़ी गतिविधियों का आनंद लिया। शिक्षकों ने इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।

समर शिविर में बच्चों ने सीखी विज्ञान और कला की बारीकियां

मुरहू, प्रतिनिधि। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन और झारखंड शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय घाघरा और कालामटी खूंटी में दो दिवसीय संकुल स्तरीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बच्चों के लिए विज्ञान, गणित, भाषा, कला और शिल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विज्ञान में कप टेलीफोन, पिनहोल कैमरा, खाद्य श्रृंखला, अम्ल-क्षार और विद्युत परिपथ, जबकि गणित में त्रिविमीय आकृतियां, क्षेत्रफल और परिमाप जैसी गतिविधियां कराई गईं। भाषा गतिविधियों में बाल अखबार, बिग बुक निर्माण, नाट्य मंचन, बालगीत और कविता शामिल रहे। वहीं कला एवं शिल्प के तहत बच्चों ने मिट्टी से खिलौने बनाए।समर

कैंप में लगभग 700 बच्चों, 20 शिक्षकों, पांच प्रखंड एवं संकुल साधनसेवियों, दो अभिभावकों तथा 40 मैट्रिक उत्तीर्ण छात्रों ने भाग लिया। प्रखंड साधनसेवी विजय कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा निखारने में सहायक होती हैं। वहीं शिक्षकों ने इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।