Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSudesh Mahto Pays Tribute to Late Pratap Singh Munda Head of Hesadiha Panchayat

मुखिया को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे आजसू अध्यक्ष
संक्षेप:
सोनाहातू के हेसाडीह पंचायत के मुखिया प्रताप सिंह मुंडा का निधन 7 नवंबर को हुआ था। उनके श्राद्धकर्म में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कई पार्टी नेता भी उपस्थित थे।
Nov 17, 2025 06:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की हेसाडीह पंचायत के मुखिया प्रताप सिंह मुंडा के निधन के बाद उनके श्राद्धकर्म में सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो उनके घर पहुंचे। उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात की। ज्ञात हो कि मुखिया प्रताप सिंह मुंडा का निधन सात नवंबर को हुआ था। मौके पर पार्टी के जयपाल सिंह, सिल्ली प्रमुख जीतेंद्र बड़ाइक, चितरंजन महतो, श्याम महतो, रमेश सिंह मुंडा, रमेश महतो और क्षेत्रमोहन सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


