ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसुदीप कुमार बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

सुदीप कुमार बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

जेपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को चर्च रोड स्थित शांति मैदान में हुई। बैठक में संघ के रांची जिला इकाई का गठन...

सुदीप कुमार बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 19 Oct 2021 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

जेपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को चर्च रोड स्थित शांति मैदान में हुई। बैठक में संघ के रांची जिला इकाई का गठन किया गया। सुदीप कुमार को जिलाध्यक्ष चुना गया। शमीम अहमद सचिव और बैजनाथ महतो उपाध्यक्ष चुने गए। इनके अलावा अनूप कुमार सिंह संगठन मंत्री, मधुमिता कुमारी संयुक्त सचिव, चंद्रशेखर प्रसाद प्रवक्ता, कुमारी रूपा रानी कोषाध्यक्ष, सगुना तिर्की कार्यालय सचिव, कुमारी वंदना उप कोषाध्यक्ष और सुधांशु श्रीवास्तव अंकेक्षक चुने गए।

चुनाव से पूर्व राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों के मुद्दों पर चर्चा की गई। प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति और प्रोन्नति विभागीय परीक्षा के आधार पर करने, 10 वर्षों से अधिक अनुभव वाले शिक्षकों को इस पद पर नियुक्त करने, शिक्षकों के अन्य ग्रेडों में प्रोन्नति आदि मामलों में शिक्षकों ने चर्चा की। बैठक में प्रदेश महासचिव कन्हैया ठाकुर, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार झा, सुदीप कुमार, शमीम अहमद आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें