शहर में 25 बड़े वृक्ष दूसरी जगह किए गए प्रत्यारोपित

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 25 बड़े वृक्षों का सफल प्रत्यारोपण किया गया। नई तकनीक का उपयोग करते हुए, वृक्षों की जड़ों के आसपास की मिट्टी को सावधानी से तैयार किया गया। विशेषज्ञों की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें वृक्षों की गुणवत्ता और देखभाल का विशेष ध्यान रखा गया। अब तक एक लाख से अधिक वृक्षों का रोपण हो चुका है।

शहर में 25 बड़े वृक्ष दूसरी जगह किए गए प्रत्यारोपित

रांची, वरीय संवाददाता। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में 25 बड़े वृक्षों का सफल प्रत्यारोपण हुआ। इस जटिल प्रक्रिया को नई तकनीक की मदद पूरा किया गया। सबसे पहले वृक्षों की जड़ों के आसपास की मिट्टी को सावधानीपूर्वक तैयार किया गया, ताकि उन्हें किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। इसके बाद विशेष मशीनों और भारी वाहनों की मदद से वृक्षों को सुरक्षित तरीके से निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया गया। विशेषज्ञों की निगरानी में किए गए इस कार्य में वृक्षों की गुणवत्ता, उम्र और जड़ों की स्थिति का विशेष ध्यान रखा गया। प्रत्यारोपण के बाद पेड़ों की नियमित देखभाल, सिंचाई और पोषण की भी व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक एक लाख से अधिक वृक्षों का रोपण हो चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।