
खूंटी में पहली बार रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन
रांची के खूंटी जिले के केएस गंगा हॉस्पिटल में पहली बार रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया है। 61 वर्षीय शंकर सिंह मुंडा, जो 10 फीट ऊँची दीवार से गिरने के बाद अस्पताल पहुंचे थे, का ऑपरेशन डॉ. एएनके अंजनी के नेतृत्व में किया गया। मरीज की स्थिति में सुधार हो रहा है।
रांची। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में खूंटी जिले ने नई उपलब्धि हासिल की है। खूंटी जिले के केएस गंगा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने पहली बार रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया है। यह ऑपरेशन रांची जिले के नामकुम निवासी 61 वर्षीय शंकर सिंह मुंडा का किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। शंकर सिंह मुंडा 2 जनवरी को कमर और एड़ी में तेज दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जांच में पता चला कि 1 जनवरी को करीब 10 फीट ऊंची दीवार से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी और एड़ी में क्रैक आ गया था।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एएनके अंजनी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया, जबकि एड़ी में प्लास्टर लगाया गया। मरीज की पत्नी अंजलि सिंह ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार जताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




