उमेडंडा महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल
27 मार्च को उमेडंडा में होने वाले रामनवमी मेला सह झंडा मिलन समारोह की तैयारी के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में कमेटी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। यह आयोजन स्थानीय समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है और इसकी सफलता के लिए सभी ने मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

बुढ़मू, प्रतिनिधि। 27 मार्च को प्रखंड क्षेत्र के उमेडंडा में होने वाले रामनवमी मेला सह झंडा मिलन समारोह के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर उमेडंडा मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया, जिसमें महावीर मंडल अध्यक्ष मोहन जयसवाल, मुख्य संरक्षक रत्नप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रदीप साहू और शिवनंदन मुंडा, सचिव विजयमल साहू, उपसचिव पवन राम और प्रबल पाहन, कोषाध्यक्ष शंकर जयसवाल, उपकोषाध्यक्ष विभीषण नायक, स्वागत स्वागत समिति विकास साहू, सुरक्षा समिति में उमाशंकर नायक, चंद्रकांत गुप्ता व मितराम साहू, संरक्षक सुनील साहू, सुदामा नायक, विनोद मुंडा, बलराम साहू, मनोज मिश्रा, अरूण यादव, विक्रांत नायक व रोहित उरांव, मीडिया प्रभारी संजय साहू, चीकू साहू, प्रभात साहू और पंकज सिंह को बनाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


