राष्ट्रीय लोक अदालत मे 7950 मामलों का निष्पादन
09 मई खूंटी 09 पी खूंटी स्थित व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे

खूंटी, संवाददाता। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को नालसा और झालसा के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में कुल 7950 मामलों का निष्पादन किया गया तथा 4 करोड़ 61 लाख 66 हजार 770 रुपये का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत के लिए 11 बेंचों का गठन किया गया था, जिनमें 6 न्यायिक और 5 कार्यपालक पीठ शामिल थीं। इन बेंचों में दीवानी और फौजदारी मामलों के साथ बैंक ऋण विवाद, मोटरयान दुर्घटना दावा, नगर पंचायत, परिवहन विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, एनआई एक्ट और बिजली विवाद से जुड़े सुलहनीय मामलों की सुनवाई की गई।डालसा
सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि वर्ष 2026 की यह दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत थी, जिसमें 7207 प्री-लिटिगेशन और 743 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन त्वरित, सुलभ और सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर जिला जज प्रथम राकेश कुमार मिश्रा, सीजेएम अर्जुन साव, एसडीजेएम विद्यावती कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी अमित आकाश सिन्हा सहित कई न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


