लोक अदालत में 4412 वादों का निष्पादन

Feb 28, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में डालसा के तत्वावधान में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में 4412 वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन हुआ और 26,60,500 रुपए की राशि का निस्तारण हुआ। न्यायालयों ने वादकारियों को नोटिस भेजकर अधिक से अधिक मामलों का समाधान कराने का प्रयास किया, जिससे समय और खर्च की बचत हुई।

लोक अदालत में 4412 वादों का निष्पादन

रांची। डालसा के तत्वावधान में शनिवार को सिविल कोर्ट में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न श्रेणियों के कुल 4412 वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इन मामलों में पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर कुल 26,60,500 रुपए की राशि का निस्तारण हुआ। डालसा सचिव ने बताया कि लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूर्व से ही न्यायालयों द्वारा वादकारियों को नोटिस भेजे गए थे, ताकि अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया जा सके। इस पहल से न केवल लंबित वादों का त्वरित निपटारा हुआ, बल्कि पक्षकारों को समय और खर्च दोनों की बचत भी हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।