मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर आयोजित

Jan 31, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची जिले के सभी 18 प्रखंडों में डालसा द्वारा मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था। मांडर प्रखंड में 1158 लाभुकों को लगभग 7 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर आयोजित

रांची, संवाददाता। डालसा के तत्वावधान में शनिवार को रांची जिले के सभी 18 प्रखंडों में मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाना है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। मांडर प्रखंड में आयोजित मुख्य शिविर में 1158 लाभुकों के बीच लगभग 7 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वहीं, अन्य प्रखंडों में भी लाखों लाभुकों के बीच करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियां वितरित की गईं। शिविर में श्रम विभाग, ग्रामीण विकास, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, मनरेगा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लाभुकों को सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जेएम नुमान खान, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा सहित कई विभागीय अधिकारी, पीएलवी और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य वंचित लोगों को कानूनी जानकारी के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।