Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSuccessful Job Fair Organized in Torpa by Employment Department
दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 54 अभ्यर्थी चयनित, 156 हुए शॉर्टलिस्ट

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 54 अभ्यर्थी चयनित, 156 हुए शॉर्टलिस्ट

संक्षेप:

खूंटी में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा तोरपा प्रखण्ड परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 22 कंपनियों ने भाग लिया और लगभग 400 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया और 156 को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

Fri, 21 Nov 2025 11:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी, संवाददाता। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत नियोजनालय के तत्वावधान में शुक्रवार को तोरपा प्रखण्ड परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार एवं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक योगेश पारिक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रोजगार मेला में स्वागत भाषण देते हुए नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने नियोजनालय द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने झार नियोजन पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया तथा नियोजनालय में उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं से युवाओं को अवगत कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और रिक्तियों, सेवा शर्तों व चयन प्रक्रिया की जानकारी ली। मौके पर कुछ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया। रोजगार मेला में कुल 22 कंपनियों ने भाग लिया तथा लगभग 400 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। रोजगार मेला में 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 156 अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। रोजगार मेला के सफल संचालन में दीपक कुमार वर्मा सहित नियोजनालय तोरपा एवं जिला नियोजनालय खूंटी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।