वीमेंस टी-20 मैच में केडीसीए-बी की टीम बनी विजेता

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

तोरपा क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित सात दिवसीय समर क्रिकेट कैंप का समापन रविवार को हुआ। संत जोसेफ हाई स्कूल मैदान में केडीसीए-बी ने टी 20 प्रदर्शनी मैच में जीत हासिल की। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सचिव ने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने की अपील की।

वीमेंस टी-20 मैच में केडीसीए-बी की टीम बनी विजेता

तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित सात दिवसीय समर क्रिकेट कैंप का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर संत जोसेफ हाई स्कूल मैदान में वीमेंस क्रिकेट टीम के बीच टी 20 प्रदर्शनी मैच खेला गया, जिसमें केडीसीए-बी की टीम विजयी रही।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसीए-ए की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 99 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्या ने 19, प्रिया ने 12, अनुष्का व काजल ने 10-10 रन बनाए। केडीसीए-बी की सोनी, साक्षी व ओसीम ने 2-2 विकेट लिए। जवाबी पारी में केडीसीए-बी की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

साक्षी ने 30, विनीता ने 16 व किरण ने 14 रन बनाए। प्रिया ने 3 विकेट लिए। मैच के बाद विजेता, उपविजेता टीम को ट्रॉफी व सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव अवधेश कश्यप ने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने की अपील की। कहा कि क्रिकेट को बढ़ावा देने में जिला संघ का पूरा सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण दीपक तिग्गा, संचालन अभिषेक राय व धन्यवाद ज्ञापन सतीश शर्मा ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में केडीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन, उपप्रमुख संतोष कर, थाना प्रभारी मनीष कुमार, संतोष जायसवाल, दीपक तिग्गा, देवा हस्सा, विनायक विक्रम, अरुण मिश्रा,राजेश प्रसाद, बुधनाथ गुडिया, सुबोध जायसवाल, नीरज,पवन गुप्ता, आशुतोष सिंह, राजेश नायक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।