रिम्स में गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस फेलोशिप का सफल समापन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में रिम्स में 16 मई 2026 को गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह फेलोशिप भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में क्लीनिकल रिसर्च, एथिकल इश्यूज, और आधुनिक शोध पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

रिम्स में गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस फेलोशिप का सफल समापन

रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में शॉर्ट टर्म फेलोशिप इन गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस कार्यक्रम का 16 मई 2026 को सफल समापन हुआ। इस फेलोशिप का आयोजन रिम्स के रिसर्च सेल की ओर से किया गया, जिसे भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च का सहयोग प्राप्त था। करीब एक माह तक चले इस प्रशिक्षण में क्लीनिकल रिसर्च मेथड्स, रिसर्च में एथिकल इश्यूज, क्लीनिकल ट्रायल और आधुनिक शोध पद्धतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत व्याख्यान दिए। कार्यक्रम दो मॉड्यूल में आयोजित किया गया था। पहला मॉड्यूल 6 से 18 अप्रैल तक तथा दूसरा मॉड्यूल 4 मई से 16 मई तक संचालित हुआ।

कोलकाता समेत विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों और रिम्स के मेंटर्स ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।