स्वास्तिक ईएनटी सेंटर में पांच सफल कोक्लियर इम्प्लांट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची में स्वास्तिक ईएनटी सेंटर एंड अस्पताल में कोक्लियर इम्प्लांट कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य गंभीर श्रवण हानि से पीड़ित मरीजों को उन्नत इलाज और जागरुकता प्रदान करना है। अब तक पांच सफल इम्प्लांट किए जा चुके हैं, जिससे बच्चों के सुनने और बोलने में सुधार हो रहा है।

रांची। स्वास्तिक ईएनटी सेंटर एंड अस्पताल में कोक्लियर इम्प्लांट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य गंभीर श्रवण हानि से पीड़ित मरीजों को उन्नत इलाज और जागरुकता प्रदान करना है। डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में अब तक पांच सफल इम्प्लांट किए जा चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर सर्जरी से बच्चों के सुनने, बोलने और भाषाई विकास में उल्लेखनीय सुधार होता है, जो उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


