ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीछात्राओं ने लोकतंत्र के लिए मतदान की अहमियत बताई

छात्राओं ने लोकतंत्र के लिए मतदान की अहमियत बताई

दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वीमेंस कॉलेज की एनसीसी और एनएसएस इकाई की ओर से शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने दौड़, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता...

छात्राओं ने लोकतंत्र के लिए मतदान की अहमियत बताई
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 25 Jan 2020 02:14 AM
ऐप पर पढ़ें

दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वीमेंस कॉलेज की एनसीसी और एनएसएस इकाई की ओर से शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने दौड़, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के थीम 'मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता' पर आधारित थीं।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अंतिम चरण में 20 छात्राओं ने अपनी जगह बनाई I इनमें बीएड विभाग की पिंकी कुमारी- प्रथम और रीमा कुमारी कर्मकार- द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, अंग्रेजी विभाग की आकांक्षा सिन्हा- तृतीय रहीं I संचालन डॉ विनीता सिंह ने किया I वाद-विवाद प्रतियोगिता में, छात्राओं ने- 'मतदान आपका अधिकार है', विषय पर अपनी बात रखी। इसमें शिल्पी सुमन- प्रथम, अंजलि प्रिया झा- द्वितीय व नेहा कुमारी सिंह- तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडली में- डॉ फूलमनी धान, डॉ आभा खलखो व डॉ मीरा कुमारी शामिल थीं। चित्रकला प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने 'मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता', खूबसूरती के साथ पोस्टर में प्रदर्शित किया। इसमें मल्लिका महतो- पहले, स्वस्तिका उपाध्याय- दूसरे व अनु कुमारी- तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडली में- डॉ पुष्पा सिंह व डॉ रोजलीना सिंह शामिल थीं।

मौके पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार बालिका दिवस पर 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', विषय पर एनएसएस की दोनों इकाईयों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने अपने विचार साझा किए। डॉ पूनम सहाय, डॉ गीता सिंह व डॉ उर्वशी ने वर्तमान समय में बालिकाओं की स्थिति पर बात की। कार्यक्रम में डॉ परवीन सुलताना, डॉ भारती, एनसीसी ऑफिसर डॉ किरण तिवारी, डॉ मिताली घोष समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें